Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शम्मी कपूर का निधन, बॉलीवुड की तरफ से श्रद्धांजलियों का तांता

shammi-kapoor-passed-away-on-sunday

14 अगस्त 2011

मुंबई। हिन्दी सिनेमा के महान और लोकप्रिय अभिनेता शम्मी कपूर नहीं रहे। शम्मी कपूर का आज सुबह मुंबई में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंड हॉस्पीटल में सुबह 5.41 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। शम्मी कपूर के निधन से बॉलीवुड स्तब्ध रह गया। हालांकि, उनकी तबियत काफी वक्त से खराब थी, लेकिन अचानक उनके जाने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया। उन्होंने गुर्दे संबंधी बीमारी थी।

शम्मी कपूर 79 साल के थे और उन्हें एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

शम्मी कपूर के निधन पर बॉलीवुड की तरफ से श्रद्धांजलियों का तांता लग गया है। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दुख जताते हुए लिखा है कि शम्मी कपूर की कमी कोई नहीं पूरा कर सकता है।

शम्मी कपूर ने जंगली, प्रोफेसर से लेकर सैकड़ों हिन्दी फिल्मों में काम किया और अपने अंदाज से दर्शकों को दीवाना बना दिया। हिन्दी सिनेमा में सही मायने में वह पहले डांसिंग स्टार थे।

More from: samanya
23674

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020