Social Media RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शाहरुख की 'रॉ-वन' का वीडियो गेम

shahrukh khan, ra one, video game

13 मार्च, 2011

मुंबई। अभी तक आपने टॉम राइडर, रेसिडेंट ईवल, प्रिंस आफ पर्शिया जैसे कई हॉलीवुड फिल्मों के वीडियो गेम देखे होंगे। अब इसी परंपरा का निर्वाह शाहरुख खान बॉलीवुड में करने जा रहे हैं। शाहरुख अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'रॉ-वन' का एक वीडियो गेम तैयार करवा रहे हैं। दरसल किंग खान 'रॉ-वन' के प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसीलिए उन्होने फिल्म रिलीज होने से पहले ही उसे लोकप्रिय बनाने के लिए वीडियो गेम का रूप दे दिया।

सूत्रों के अनुसार प्ले स्टेशन फॉरमेट में बनने वाला यह गेम बनकर तैयार हो चुका है। इसके लिए शाहरूख ने कई सॉफ्टवेयर विशेषज्ञों से बात की। गेम का निर्माण लॉसएंजलिस में किया गया है। इसमें जी-वन और रॉ-वन नाम के दो चरित्र रहेंगे । इन दोनों के अलावा कई दुश्मन भी होंगे जिनसे मुख्य चरित्र संघर्ष करते नजर आएंगे। फिल्म में उनके और अर्जुन रामपाल द्वारा निभाए गए चरित्रों को हूबहू गेम में लिया गया है।

फिल्म के प्रति कितना क्रेज है इस बात का अंदाजा सिर्फ इससे ही लगाया जा सकता है कि फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है, लेकिन इसके सैटेलाइट राइट्स का सौदा 40 करोड़ रुपये में हो गया है। स्टार इंडिया ने यह डील की है। बॉलीवुड में यह एक रिकॉर्ड है। इसके पहले आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ की सैटेलाइट राइट्स 36 करोड़ रुपये में बिके थे।

रॉ-वन में शाहरुख खान, करीना कपूर और अर्जुन रामपाल ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।

More from: SocialMedia
19156

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020