24 अगस्त 2011
मुंबई। बॉलीवुड में अब एक नहीं कई इमरान हाशमी आ गये हैं। इमरान हाशमी ने मर्डर में क्या लिप-लॉक सीन दिया, बॉलीवुड के दूसरे सितारे भी अब इन्ही के पद चिन्हों पर चल पड़े हैं। आमीर, रितिक तो इस मामले के उस्ताद हैं हीं, ताज़ा खबर चॉक्लेटी बॉय शाहिद कपूर की है। शाहिद ने अपनी आने वाली फिल्म ' मौसम' के लिए सोनम कपूर के साथ जबर्दस्त लिप-लॉक सीन दिया है।
शाहिद दिखने में तो मासूम लगते हैं, लेकिन उन्हें जब आन स्क्रीन किसिंग सीन देने के लिए कहा जाता है तो वे छुपा रुस्तम निकल जाते हैं। 'मौसम' में भी शाहिद का ये गुण खुल कर दिखा। इस फिल्म को उनके पापा पंकज कपूर निर्देशित कर रहे हैं। बावजूद इसके पापा के सामने सोनम को लिप-लॉक देने में उन्हें कोई झिझक महसूस नहीं हुई।
शाहिद के लिए आन स्क्रीन सीन किस करना नयी बात नहीं है। सबसे पहले उन्होंने करीना के साथ ब्रेक-अप होने के बावजूद किस सीन दिया था। इसके बाद तो जैसे शाहिद को इस तरह की सीन से सभी झिझक टूट गई। वे प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के साथ भी गरमा गर्म सीन दे चुके हैं।
यानि मिस्टर चॉकलेटी अब उतने मासूम नहीं है जितने दिखते हैं। किसिंग सीन के मामले में शाहिद का यही अंदाज रहा तो लगता है वे जल्द ही किसिंग सम्राट इमरान हाशमी को भी टक्कर दे देंगे।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।