Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

शेट्टार कर्नाटक विधायक दल के नेता चुने जाएंगे

settar karnataka legislature party leader will be elected


10 जुलाई 2012

बेंगलुरू।  कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक मंगलवार को जगदीश शेट्टार को अपना नया नेता चुनेंगे। इसके साथ ही शेट्टार चार वर्ष के भीतर राज्य में पार्टी के तीसरे मुख्यमंत्री बनेंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने सोमवार को  बताया, "भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार को पूर्वाह्न् 11 बजे आयोजित होगी जिसमें एक प्रस्ताव पारित कर शेट्टार को सर्वसम्मति से नया नेता चुना जाएगा। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के केंद्रीय नेता राजनाथ सिंह और अरुण जेटली करेंगे।"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को नई दिल्ली में घोषणा की थी कि शेट्टार वर्तमान मुख्यमंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा का स्थान लेंगे। इसके बाद नई सरकार के गठन के लिए पार्टी की राज्य इकाई में सोमवार को दिनभर बैठकों का दौर चला जिसमें मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

More from: samanya
31736

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020