5 जुलाई 2012
अबूधाबी। विश्व प्रसिद्ध बच्चों के एसओएस गांव की तर्ज पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उम्म अल क्वाइवेन में अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए एक गांव बसाया जाएगा।
सामाजिक मंत्रालय के मुताबिक इस गांव का नाम 'द शेख खलीफा बिन जायेद अल-नायेन सोशल केयर विलेज ' होगा। यह गांव खलीफा बिन जायेद की मानवीय संस्था के पैसों से बनाया जा रहा है।
इस गांव में अनाथ बच्चों की मानसिक,धार्मिक और सामाजिक जरूरतें पूरी की जाएंगी।
एसे बच्चे जिनके माता-पिता की कोई जानकारी नहीं है , उनको दूसरे परिवारों को गोद दिलवाकर,समाज में शामिल किया जाएगा।
300 बच्चों की क्षमता वाली इस परियोजना में बच्चों के लिए अच्छे स्तर के घरों का निर्माण किया जा रहा है। एक घर में छह बच्चों को ठहराया जाएगा।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।