Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सबसे आकर्षक चीज है आत्मविश्वास : गोम्ज

selena-gomez-singer-10082013
10 अगस्त 2013
लास एंजेलिस|
गायिका सेलेना गोम्ज मानती हैं कि महिलाओं का आत्मविश्वास उन्हें आकर्षक बनाता है। गोम्ज ने वेबसाइट 'एक्सेसहॉलीवुड डॉट कॉम' को बताया, "मैं समझती हूं कि मेरे लिए महिलाओं की सबसे आकर्षक चीज आत्मविश्वास है।"

'मैजिक' की गायिका गोम्ज जुलाई में 21 साल की हो गई हैं। उन्होंने कहा, "मैं इस साल 21 की हो गई हूं। मेरे लिए बहुत कुछ अच्छा हुआ है। और आत्मविश्वास वह चीज है जिसे मैं बढ़ाना चाहती हूं।"

गोम्ज ने यह भी कहा कि उनके नए आत्मविश्वास ने उनके स्टाइल को प्रभावित किया है।

उन्होंने कहा, "मैं होंठों पर लाल रंग पहले से थोड़ा ज्यादा प्रयोग करने लगी हूं। जहां तक कि मैंने महसूस किया है, मैं इसे कामुक की जगह आत्मविश्वासी कहना पसंद करूंगी।"

वेंकूवर में अगले महीने गोम्ज की 'स्टार्स डांस' संगीत यात्रा शुरू होने वाली है।
More from: samanya
34924

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020