Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंटरनेट की शौकीन नहीं हैं स्कारलेट

scarlett-johansson-hollywood-29102013
29 अक्टूबर 2013
लास एंजेलिस|
हॉलीवुड अदाकारा स्कारलेट जोहानसन का कहना है कि वह आनलाइन कुछ करना पसंद नहीं करतीं और इससे दूर ही रहने की कोशिश करती हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, स्कारलेट ने 'मालिबु' पत्रिका को बताया कि इंटरनेट पर उनके समय का सदुपयोग नहीं होता और वह इस पर अपना ज्यादा समय बर्बाद नहीं करती हैं।

स्कारलेट ने कहा, "इंटरनेट पर आपको वह चीज कभी नहीं मिलती जो आप ढूंढ़ रहे हैं। इंटरनेट को नजरअंदाज करती हूं, और इस पर ज्यादा समय बर्बाद नहीं करती।"

स्कारलेट कहती हैं कि इंटरनेट से नकारात्मक प्रचार भी होता है, इसीलिए यह उन्हें पसंद नहीं आता।
More from: samanya
35468

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020