Entertainment RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिद्धूजी को नियम मानने चाहिए : सायंतनी

sayantani in big boss house

 
27 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री सायंतनी घोष ने कहा कि उनके मन में बिग बॉस के घर में अपने साथी रहे नवजोत सिंह सिद्धू के प्रति बहुत आदर हैं, लेकिन उन्हें लगता कि पूर्व क्रिकेटर सिद्धू को अन्य प्रतिभागियों की खातिर खेल के नियमों का पालन करना चाहिए। सायंतनी के बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद शुक्रवार को बताया, "सिद्धूजी का अपना दृष्टिकोण और असूल हैं और हम सब उनकी बहुत इज्जत करते हैं। वह वास्तव में घर में काफी सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, लेकिन उन्हें खेल के नियमों को समझने की जरूरत है क्योंकि हमेशा परिणाम अच्छे नहीं होते।"


कार्यक्रम की एक कड़ी में सिद्धू ने किसी भी प्रतिभागी को नामांकित करने से मना कर दिया था, उन्हें लगता था कि ऐसा करना उनका अपमान करना होगा। यहां तक की वह कई बार शो और जो कार्य उन्हें करने को मिलता हैं, उसके नियमों से छेड़छाड़ भी करते हैं।


वैसे सायंतनी ने 'बिग बॉस 6' के अपने अनुभव को जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला बताया। साथ ही वह बिग बॉस के घर में थोड़ा समय और बिताना चाहती थी।

 

 

More from: Entertainment
33536

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020