Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिवन के बेटे ने 'ईनाम' में योगदान दिया

santosh-sivan-bollywood-26022014
26 फरवरी 2014
चेन्नई|
सिनेमाटोग्राफर-फिल्मकार संतोष सिवन की तमिल की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'ईनाम' की पहली झलकी दर्शकों को बहुत पसंद आई। संतोष कहते हैं कि झलकी में कुछ ऐसी चीजें शामिल की, जो उन्होंने अपने बेटे से सीखी थीं। 50 सेकेंड की झलकी में दिखाया जाता है कि कैसे युद्ध में एक विस्फोट के दौरान बकरी, कछुए जैसे छोटे जीव-जंतु से लेकर कीड़े-मकौड़े भी स्वयं को बचाने के लिए भागते हैं।

संतोष ने आईएएनएस को बताया, "पहली कक्षा में पढ़ने वाले मेरे बेटे को जानवरों से बड़ा लगाव है। वह मछली और पक्षियों को पालता है। यहां तक कि एक बार एक कछुआ भी घर ले आया था। दीपावली के दौरान वह मुझे गलियों ले गया और दिखाया कि कैसे छोटे कीड़े भी आतिशबाजी से डर रहे थे और छिपने के लिए भाग रहे थे।"

'ईनाम' श्रीलंका के गृहयुद्ध के दौरान अनाथालय के किशोरों की एक टोली की कहानी है। फिल्म में सरिता, करुणास, करण और सुगंधा प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
More from: samanya
36371

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020