Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सलमान जोर- शोर से कर रहे हैं अपने दोस्त अजय की फिल्म सन ऑफ सरदार का प्रचार

salmaan busy in prmotion of  son of sardar


27 अक्टूबर 2012


सलमान खान जहां दुश्मनी निभाना अच्छे से जानते हैं वहीं दोस्ती निभाने के मामले में भी पीछे नहीं हैं। खबर है कि अगले महीने दीपावली के अवसर पर अजय देवगन की सन आफ सरदार रिलीज हो रही है। और सन ऑफ सरदार का प्रचार सलमान खान काफी जोर शोर से कर रहे हैं। क्योंकि सन ऑफ सरदार में सलमान के दोस्त अजय देवगन हैं इसीलिये सलमान इस फिल्म के प्रचार के लिये कोई कसर नहीं छोडना चाहते हैं। साथ ही दीपावली के अवसर पर यशराज बैनर के तले बनी फिल्म 'जब तक है जान' भी रिलीज हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख और अजय के बीच इस टक्कर में सलमान की एंट्री ने इसे और भी दिलचस्प बना दिया है।

'जब तक है जान' को लेकर लोगों में उत्साह कुछ ज्यादा है। साथ ही यश चोपड़ा के निधन ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यश चोपडा के निर्देशन में बनी यह आखिरी फिल्म है। अभी सलमान ने दो दिन पहले ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर शाहरुख के खिलाफ खुलकर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, 'पठान के यार से पंगा मत लेना.. सॉरी यार, दीवाली बेकार विदाउट सन ऑफ सरदार।' इससे तो साफ जाहिर होता है कि सलमान आखिरकार अजय के प्रति अपनी दोस्ती निभा रहे हैं। फिलहाल यह दोनों फिल्में बडे बजट की हैं अब देखना यह बाकी होगा कि कौन से फिल्म ज्यादा हिट होती है।

More from: samanya
33529

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020