Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'नैनो में..' की रिकार्डिग अद्भुत अनुभव : साजिद खान

sajid-khan-on-himmatwala
8 फरवरी 2013

नई दिल्ली। फिल्मकार साजिद खान का कहना है कि उनकी फिल्म 'हिम्मतवाला' के लिए महान गायक किशोर कुमार के गाने 'नैनो में सपना' को दोबारा रिकार्ड करना एक इतिहास का हिस्सा होने जैसा अनुभव था। इस गाने में किशोर के बेटे अमित कुमार ने आवाज दी है। गाने का निर्देशन साजिद-वाजिद की जोड़ी ने आधुनिक संगीत को ध्यान में रखते हुए किया और इसमें अमित के साथ गायिका श्रेया ने अपनी आवाज दी है। 

साजिद ने कहा, "नैनो में सपना' गाने को दोबारा रिकार्ड करना मेरे लिए इतिहास का हिस्सा होने जैसा था। एक बेटे ने अपने पिता द्वारा 30 साल पहले गाए गाने को दोबारा इससे पहले नहीं गाया है।"

उन्होंने कहा, "जब अमित ने किशोरदा के गाने को गाना शुरू किया। ऐसा लगा मानो किशोरदा हमारे लिए गा रहे हों। यहां सिर्फ एक किशोर कुमार थे और सिर्फ एक ही अमित होंगे।"

'हिम्मतवाला' के इस नए संस्करण में अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री तमन्ना ने अभिनय किया है।
More from: samanya
34502

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020