Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सैफ-करीना की शादी अक्टूबर में ही !

saif kareena marriage in oct


 

21 सितंबर 2012

इस समय पूरे बॉलीवुड में अगर किसी बात का इंतजार सबसे ज्यादा है तो वह है सैफ-करीना की शादी। हर कोई यही जानने को उत्सुक है कि यह शादी कैसी होगी इस्लामिक रीति रिवाज से शादी करेंगे या हिंदू विधि विधान से। अब खबर यह है कि दोनों कोर्ट मैरिज करने की तैयारी में हैं। शादी से पहले करीना के धर्म बदलने की खबरों के बीच सैफ ने सुरक्षित रास्ता अख्तियार करते हुए निकाह के लिए कानून का सहारा लेने का फैसला किया है। खबर है कि 12 सितंबर को सैफ बांद्रा स्थित रजिस्ट्रार ऑफिस गए और शादी के लिए जरूरी कागजात जमा किए। नियम के मुताबिक आवदेन के 30 दिन बाद दोनों कभी भी शादी कर सकते हैं।

खबर यह भी है कि सैफ की मां शर्मिला मंसूर अली खान पटौदी 18 अक्टूबर को दावत-ए-वलीमा के लिए दोस्तों और करीबी रिश्तेदारों को आमंत्रण भेज चुकी है। फिलहाल यह शादी मीडिया में सुर्खियों में छायी है। इस शादी को लेकर हर दिन कोई ना कोई अटकलें लगायीं जा रही हैं। सैफ-और करीना की शादी कैसी होगी , यह तो अक्टूबर में पता चलेगा।

More from: samanya
32954

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020