Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सैफ-करीना आज लेंगे सात फेरे!

saif and kareena will marry today

15 अक्टूबर 2012


मुम्बई। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर और उनके अभिनेता मंगेतर सैफ अली खान के विवाह के कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। यह जोड़ा मंगलवार को कथित तौर पर एक निजी कार्यक्रम में सात फेरे लेगा। करीना के बांद्रा स्थित निवास पर रविवार को संगीत कार्यक्रम हुआ था और अब खान और कपूर परिवार सोमवार को मेहंदी की रस्म के लिए कमर कस चुकी है।


सूत्रों के अनुसार सैफ और करीना मंगलवार को अपनी शादी का पंजीकरण कराएंगे। यह कार्यक्रम सैफ के मुम्बई स्थित निवास पर होगा। इसमें परिजनों के अलावा करीबी दोस्तों के हिस्सा लेने की सम्भावना है।


इसके बाद सैफ के पुश्तैनी घर-हरियाणा के पटौदी में 17 अक्टूबर को निकाह की रस्म होगी। फिर 18 अक्टूबर को रिसेप्शन होगा।

More from: samanya
33406

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020