Personality RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सैफ़ अली ख़ान

saif ali khan


सैफ़ अली खान को बीस साल पहले दर्शकों ने आशिक़ आवारा फिल्म में देखा था। इस फिल्म को देखने के बाद ज्यादातर दर्शकों की राय थी कि चॉकलेटी चेहरे वाले इस शख्स का बॉलीवुड की दुनिया में कोई भविष्य नहीं है। उस वक्त कई आलोचकों ने यहां तक कहा था कि अपनी माँ शर्मिला टैगोर की वजह से सैफ का जुड़ाव भले इंडस्ट्री से रहा हो, लेकिन अभिनय उनकी रगों में नहीं बहता। आशिक आवारा टिकट खिड़की पर चली नहीं, लिहाजा सैफ के लिए राह और मुश्किल हो गई।

1993 में आशिक आवारा के बाद से सैफ अली खान ने कई फिल्में कीं लेकिन उनके करियर का पहला एक दशक संघर्षपूर्ण ही रहा। इस दौर में उन्हें हर महत्वपूर्ण फिल्म में दूसरी भूमिका ही मिली। ये दिल्लगी से लेकर मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कच्चे धागे, पहचान और हम साथ साथ हैं जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर कामयाबी दर्ज की लेकिन श्रेय मुख्य अभिनेताओं के खाते में ही गया।

लेकिन, 2001 में फरहान अख्तर की दिल चाहता से सैफ अली खान ने अपने करियर को अचानक गति दे डाली। यूं इस फिल्म में भी आमिर खान और अक्षय खन्ना जैसे सितारे थे लेकिन इनके बीच सैफ ने अपने अभिनय से पहचान बनाई।

इसके बाद सैफ ने मुड़कर नहीं देखा। विशाल भारद्वाज की ओमकारा में लंगड़ा त्यागी के किरदार को जिस अंदाज में सैफ ने जीया, उसके बाद उनकी अभिनय क्षमता पर सवाल उठने का सिलसिला खत्म हो गया। कल हो ना हो में शाहरूख खान के साथ उन्होंने ऐसी जोड़ी जमायी कि दर्शक उनके मोहपाश में बंधते गए। कुणाल कोहली की हम तुम सही मायने में टिकट खिड़की पर उनकी सबसे बड़ी सोलो हिट रही। हम तुम के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी सैफ ने जीता।

सैफ का फिल्मी करियर अब पूरी तरह ट्रैक पर है। व्यक्तिगत जीवन में उतार चढ़ाव के बावजूद अब यहां भी वह ट्रैक पर है। महज 21 साल की उम्र में अमृता सिंह से शादी कर चुके सैफ अब दूसरी शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अमृता से 13 साल के वैवाहिक जीवन को उन्होंने 2004 में खत्म कर दिया। यह अलगाव दोनों की सहमति से हुआ। अमृता से सैफ के दो बच्चे हैं और जब अपनी माँ के साथ रहते हैं। अब सैफ करीना से शादी के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि इस साल के आखिरी दिनों में वह करीना से शादी कर लेंगे।

सैफ अब निर्माता के तौर पर भी खुद को प्रतिष्टित करना चाहते हैं। सैफ के प्रोडक्शन हाऊस के बैनर तले लव आज कल, कुर्बान और एजेंट विनोद जैसी फिल्में आ चुकी हैं। लव आज कल जहां हिट रही थी,वहीं कुर्बान औसत और एजेंट विनोद फ्लॉप साबित हुई।

सैफ अली खान की इस हफ्ते कॉकटेल रिलीज हुई है। फिल्म युवाओं को पसंद आ रही है और सैफ की सोलो भूमिकाओं वाली चंद कामयाब फिल्मों की कतार को बढ़ाने के लिए तैयार दिख रही है।

सैफ की फिल्में

वर्ष फिल्म चरित्र

1993- आशिक आवारा- जिम्मी

1993- परंपरा- प्रताप सिंह

1994- ये दिल्लगी- विक्रम

1994- मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी- दीपक कुमार

1994- यार गद्दार- जय वर्मा

1994- आओ प्यार करें- राजा

1995- सुरक्षा- अमर

1995- इम्तिहान- विकी

1996- दिल तेरा दीवाना- रवि कुमार

1996- एक था राजा- सनी

1996- बंबई का बाबू- विक्रम

1996- तू चोर मैं सिपाही- राजा

1997- हमेशा- राजा

1997- उड़ान- राजा

1998- कीमत- अजय

1998- हमसे बढ़कर कौन- सनी

1999- कच्चे धागे- धनंजय

1999- ये है मुंबई मेरी जान- राजू

1999- हम साथ-साथ हैं- विनोद

1999- बीवी नंबर वन- दीपक

1999- आरजू- अमर

2000- क्या कहना- राहुल मोदी

2001- लव के लिए कुछ भी करेगा- प्रकाश

2001- दिल चाहता है- समीर

2001- रहना है तेरे दिल में- राजीव श्यामराव

2002- ना तुम जानो हम- अक्षय कपूर

2003- डरना मना है- अनिल मनचंदानी

2003- कल हो ना हो- रोहित पटेल

2003- एल ओ सी कारगिल- कैप्टन अनुज नायर

2004- एक हसीना थी- करन सिंह राठौर

2004- हमतुम- करन कपूर

2005- परिणीता- शेखर

2005- सलाम नमस्ते- निखिल

2005- बिंग सायरस- सायरस

2006- ओम्कारा- ईश्वर

2007- एकलव्य- हर्षव‌र्द्धन

2007- नहले पे दहला- जिम्मी

2007- ता रा रम पम- राजवीर

2008- रेस, टशन, वुडस्टॉक विला, थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक, रोड साइड रोमिया

2009- सनम तेरी कसम, लव आजकल, कुर्बान

2011- आरक्षण

2012- एजेंट विनोद, कॉकटेल, गो गोवा गॉन

आने वाली फिल्में- गो गोवा गॉन,रेस 2

More from: Personality
31875

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020