Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हमेशा दर्शक के लिए फिल्म करनी चाहिए : शाहिद

sahid-kapoor-bollywood-09092013
9 सितम्बर 2013
मुंबई|
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' के प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। उनका मानना है कि एक अभिनेता को अपने दर्शकों के लिए फिल्म करनी चाहिए। 32 वर्षीय शाहिद ने फिल्म 'इश्क विश्क' से करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद 'विवाह', 'कमीने' और 'जब वी मेट' जैसी सफल फिल्में दी हैं। उन्हें हालांकि, 'तेरी मेरी कहानी' और 'मौसम' से बॉक्स आफिस पर असफलता का मुंह भी देखना पड़ा है। 

शाहिद ने यहां एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "हर अभिनेता की जिंदगी में सफल और असफल फिल्में आती हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि क्या दर्शक आपको पर्दे पर देखना चाहते हैं। अगर दर्शक आपकी फिल्म को पसंद-नापसंद करते हैं तो आप अपनी पसंद को बदल सकते हैं लेकिन अगर दर्शक आपको पसंद नहीं करते, तब यह बड़ी समस्या हो सकती है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए आपको हमेशा दर्शक के लिए फिल्म करनी चाहिए और दर्शक के साथ आपका हमेशा जुड़ाव होना चाहिए।"

राजकुमार संतोषी निर्देशित 'फटा पोस्टर निकला हीरो' का प्रदर्शन 20 सितंबर को होगा। इसमें अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज भी हैं जिन्होंने 'बर्फी' से बालीवुड में करियर की शुरुआत की थी। 
More from: samanya
35149

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020