Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऋषि कपूर की आत्मकथा अगले साल आएगी

rishi kapoor autobiography coming next year

3 सितम्बर 2012

मुम्बई। पिछले चार दशक से बॉलीवुड से जुड़े रहे अभिनेता ऋषि कपूर की आत्मकथा पर आधारित किताब अगले साल जारी होगी। इस किताब में ऋषि कपूर फिल्म जगत में आए बदलाव के दौर में अपने अभिनय करियर पर नजर डालेंगे। इसके साथ-साथ हिंदी सिनेमा के पहले परिवार के सदस्य के रूप में अपनी निजी जिंदगी का भी वर्णन करेंगे।


'हार्पर कोलिंस' द्वारा प्रकाशित होने वाली यह आत्मकथा भारतीय सिनेमा के बारे में लिखे जाने वाली किताबों को एक नया आधार देगा।


बॉलीवुड के महान अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर के दूसरे बेटे ऋषि कपूर ने 140 फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुप्रसिद्ध फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बतौर बाल कलाकार की थी। बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म 'बॉबी' थी जिससे उन्होंने नाम और पहचान बनाई।


'खेल-खेल में', 'दूसरा आदमी', 'कर्ज, प्रेम रोग' , 'सागर', 'नागिन' और 'चांदनी' उनकी सफलतम फिल्में रही हैं।

More from: samanya
32587

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020