Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रियो डी जेनारियो विश्व धरोहर सूची में शामिल

rio de jeniro included world heritage list


3 जुलाई 2012

सेंट पीटर्सबर्ग। ब्राजील के एक प्रमुख शहर रियो डी जेनेरियो को विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है। संयुक्त राष्ट्र के शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने यह घोषणा की। यह फैसला यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 36वें सत्र में लिया गया। रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में चल रहा यह सत्र छह जुलाई को खत्म होगा।

ब्राजील की राष्ट्रपति दिलमा राउसेफ ने इस कदम को उनके देश के लिए गर्व की बात करार दिया है और भरोसा जताया है कि रियो को और अधिक विकसित करने का काम जारी रहेगा।

उन्होंने कहा है कि विश्व धरोहर सूची का यह दर्जा ऐसे समय में आया है जब यह शहर बड़े आयोजनों को आयोजित करने की क्षमता को साबित कर चुका है।

गौरतलब है रियो शहर 2014 में फुटबॉल विश्व कप और 2016 में ओलम्पिक खेलों की मेजबानी भी करेगा।


 

More from: samanya
31591

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020