Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जंजीर' के रीमेक में तेलगु स्टार राम चरण तेजा और प्रियंका चोपड़ा साथ

remake of zanjeer ram charan teja and priyanka chopara will together

  
25 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  दिवगंत फिल्मकार प्रकाश मेहरा के बेटे अमित मेहरा का कहना है कि फिल्म 'जंजीर' के रिमेक के लिए प्रचार गीत तैयार किया जा रहा है। गीत में प्रियंका चोपड़ा और राम चरण तेजा नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता अमित ने कहा, "हां, हमने फिल्म में एक प्रचार गीत लिया है, जिसे जनवरी 2013 में फिल्माया जाएगा। यह एक विशेष गीत हैं, जिसमें प्रियंका और राम चरण नजर आएंगे। लेकिन मैं आपको स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम इसमें मूल फिल्म का कोई गीत नहीं मिला रहे हैं। यह पूरी तरह से नया होगा।"


अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राम चरण तेजा वही भूमिका निभा रहे हैं, जिसे मूल संस्करण में अमिताभ बच्चन ने निभाया था। वहीं प्रियंका फिल्म में जया बच्चन द्वारा निभाई गई भूमिका निभाएंगी।


वर्ष 1973 में आई मूल 'जंजीर' का निर्देशन और निर्माण प्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म को मिली अद्भुत सफलता ने अमिताभ को स्टार कलाकारों की श्रेणी में ला दिया था।

 

More from: samanya
33509

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020