Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राशिफल 2018

पढ़ें राशिफल 2018 और जानें इस साल क्या कहते हैं आपके सितारे? क्या नौकरी, व्यापार, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में इस साल होंगे सुखद बदलाव। वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल 2018 में है आपके जीवन से जुड़ी समस्त बातों की जानकारी। समस्त 12 राशियों का वार्षिक राशिफल जानने के लिए पढ़ें फलादेश 2018।

वर्ष 2019 का राशिफल पढ़ने के लिए कृपया यहाँ जाएँ - राशिफल 2019

मेष

Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशिफल 2018 के अनुसार यह साल आर्थिक मामलों के लिहाज से उत्तम साबित होने वाला है। इस वर्ष धन लाभ की प्रबल संभावना बन रही है। यह साल आपके लिए अनुकूल रहने वाला है और आप इस समय का भरपूर दोहन करेंगे। विपरीत लिंग के लोगों या अपने वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ और सहयोग मिलेगा। हालांकि ध्यान रखें इस साल आपको अति आत्मविश्वासी होने से बचना होगा। वहीं पारिवारिक दायित्वों को लेकर भी जिम्मेदार बनने की कोशिश करें।

फलादेश 2018 के अनुसार इस साल नौकरी और व्यवसाय में अपने अच्छे काम की वजह से आप प्रसिद्धि और सम्मान पाएंगे। इस वर्ष आप धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आपका प्रमोशन होने वाला है, तो यह आपकी इच्छा के अनुरूप होगा। इस अवधि में चुनौतियों से निपटने के लिए आपकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होगी। इस वर्ष आप हर काम को करने के बाद बहुत आशावादी रहेंगे और यही सोच आपकी सफलता का कारण बनेगी।

इस साल बिजनेस में विस्तार की संभावना बन रही है। इसके फलस्वरूप आप अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगे। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए मन में नये-नये विचार आएंगे। हालांकि इन विचारों को साकार करने से पहले एक बार अच्छे से चिंतन अवश्य करें। इस साल परिजनों की खराब सेहत आपको थोड़ा परेशान कर सकती है, इसलिए परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्य स्टार:

वृषभ

Mesh Rashifal in Hindi

वृषभ राशिफल 2018 के अनुसार इस वर्ष वृषभ राशि के जातकों को मिले-जुले फल मिलेंगे। इस साल प्रोफेशनल लाइफ में हालात कुछ बदलेंगे और आपको तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। बिजनेस में भी लाभ और विस्तार की संभावना बन रही है। हालांकि एक बात का ध्यान रखें कि इस वर्ष आपको अवसर तो कई मिलेंगे लेकिन आप उन अवसरों का लाभ उठाने में चूक भी सकते हैं। बेहतर होगा कि अति आत्मविश्वास और आवश्यकता से अधिक जोश दिखाने से बचें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें।

भविष्यफल 2018 इंगित कर रहा है कि, स्वास्थ्य संबंधी विकार कुछ समय के लिए परेशान कर सकते हैं, इसलिए सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। भविष्यफल 2018 के अनुसार इस वर्ष आप विरोधियों पर हावी रहेंगे। वहीं समाज के प्रबुद्ध जनों के संपर्क में आने का अवसर मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों से पर्याप्त सहायता मिलेगी। इस वर्ष होने वाली यात्राएं सुखद और मंगलकारी रहेंगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की प्रबल संभावना बन रही है, इसलिए बेहतर होगा कि इस दिशा में अपने प्रयास जारी रखें। इस अवधि में परिजनों से संबंध थोड़े खराब रह सकते हैं अत: परिवार के सदस्यों से व्यवहार के दौरान थोड़ा संयम रखें, साथ ही बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें।

भाग्य स्टार:

मिथुन

Mesh Rashifal in Hindi

मिथुन राशिफल 2018 के अनुसार, वर्ष की शुरुआत में आपको अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखना होगा। इस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। संभव हो तो यात्राओं से बचने का प्रयास करें। संकट के समय धैर्य न खोएं और चुनौतियोें का साहस के साथ सामना करें। घर में परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। विपरीत समय में मित्रों एवं सहयोगियों से मदद मिलने की संभावना थोड़ी कम है, इसलिए दूसरों की बजाय ख़ुद पर निर्भर रहें और अपने आत्मविश्वास को टूटने न दें।

साल 2018 में सितारों की चाल कहती है कि, समाज के लोगों से आपका मिलना-जुलना होगा। हालांकि शनि के कारण आपको किसी तरह के कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। रोज़मर्रा के कामों में आपके सामने समस्या आ सकती है। इस समय विवादों से बचने का प्रयास करें। आर्थिक फ़ैसले लेने में भी चतुराई दिखाएं। जल्दबाज़ी में फ़ैसला लेना उचित नहीं होगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो उस पैसे को वसूलने में आपको परेशानी हो सकती है। यदि आप किसी बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो, बाजार विशेषज्ञों से राय लें।

भाग्य स्टार:

कर्क

Mesh Rashifal in Hindi

कर्क राशिफल 2018 कहता है कि इस वर्ष आपकी महत्वाकांक्षी योजनाएं सफल होंगी। इसके लिए मित्रों और सहयोगियों की मदद मिलेगी और घर वालों का भी पूरा समर्थन रहेगा। यदि आप व्यापार से वास्ता रखते हैं तो आप कोई बड़ा लाभकारी सौदा करेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना हो सकता है। हालांकि मंगल के प्रभाव से आपको मानसिक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से भी परिस्थितियाँ आपके विपरीत रह सकती हैं। अचानक धन की हानि संभव है। परंतु परिस्थितियाँ जल्द ही आपके अनुकूल होंगी।

फलादेश 2018 के अनुसार इस साल आप अधिक कल्पनाशील होंगे। वैवाहिक जीवन के लिए समय शुभ होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस करने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। नये उद्यमों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। इस समय पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपके ताल्लुक बनेंगे। जीवन-यापन करने में भी आपके सामने किसी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। ख़ुद को बुरे कार्यों से दूर रखें, अन्यथा इससे आपकी मानहानि हो सकती है।

भाग्य स्टार:

सिंह

Mesh Rashifal in Hindi

सिंह राशिफल 2018 के अनुसार, इस साल आप अपनी योजनाओं को रचनात्मक तरीक़े से क्रियान्वित करेंगे और इसके ज़रिए आपको ठोस परिणामों की प्राप्ति होगी। करियर और व्यापार क्षेत्र में जातकों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से आपके मधुर संबंध स्थापित होंगे और आपको इससे लाभ प्राप्त होगा। समय बर्बाद न करें और सही दिशा में अपनी ऊर्जा लगाएं। मंगल के प्रभाव से आप साहसी बनेंगे और राह में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। परिजनों को भी लाभ प्राप्त होगा।

भविष्यफल 2018 के अनुसार इस साल आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्राएं आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। इस समय शत्रु आपसे टकराने की चेष्टा नहीं करेगा। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाएगी। बुध की चौथे भाव में स्थिति आपके व्यक्तित्व का विकास करेगी। किसी विषय को समझने में आप बौद्धिक रूप से सक्षम हो सकते हैं। आप अपने कार्य को बड़ी ही सावधानी के साथ करेंगे। इस दौरान आपको मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। माता-पिता से संबंध मधुर रहेंगे। वहीं गुरु जब आपके तीसरे भाव में होगा तब छोटी दूरी की यात्राएं आपके लिए शुभ रहेंगी। आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।

भाग्य स्टार:

कन्या

Mesh Rashifal in Hindi

राशिफल 2018 के अनुसार यह वर्ष कन्या राशि के जातकों को मिलेजुले परिणाम दे सकता है। हालांकि कई मौकों में आपको बहुत ही बढ़िया परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। साल के प्रारंभ में आप अपने अच्छे कार्यों के बल पर समाज के प्रतिष्ठित लोगों से मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। विदेश संबंधों में सुधार देखने को मिल सकता है। आप इस वर्ष लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा धार्मिक भी हो सकती है। घर में माता-पिता जी के साथ आपका अधिक लगाव देखने को मिल सकता है।

ग्रह और नक्षत्र की चाल यह संकेत दे रही है कि, इस साल आपका सरल स्वभाव आपको जनप्रिय बनाएगा। यदि आप सामाजिक अथवा राजनैतिक संगठन से संबंध रखते हैं तो आपको इसमें सफलता मिलने की संभावना अधिक होगी। कला, साहित्य और संगीत में आपकी विशेष रुचि देखी जा सकती है। अपनी सेहत का ख़्याल रखें क्योंकि आपको पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपने ख़ान-पान पर विशेष ध्यान दें।

भाग्य स्टार:

तुला

Mesh Rashifal in Hindi

तुला राशिफल 2018 के अनुसार साल की शुरुआत में आपको आर्थिक क्षेत्र में आशा के अनुरूप परिणाम मिलना थोड़ा मुश्किल है। इस दौरान क़ारोबार में किसी तरह का रिस्क लेने की कोशिश न करें। प्रोफ़ेशनल क्षेत्र में शत्रुओं से सावधान रहें, वे आपके ख़िलाफ़ किसी तरह की साज़िश रच सकते हैं। हालांकि बाद में परिस्थितियाँ सुधरेंगी और आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी और सीनियर्स के सपोर्ट से आप प्रगति के मार्ग में अग्रसर होंगे। पारिवारिक जीवन में आपको बहुत अच्छे परिणाम नहीं मिल पाएंगे। घर के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इस समय आप आशावादी रहेंगे। नई सोच से आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि की संभावना है। नौकरी कर रहे जातकों के करियर में उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी और परिजनों के बीच आपस में अच्छा तालमेल दिखाई देगा। जीवनसाथी के माध्यम से आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आप समाज का नेतृत्व कर सकते हैं।

भाग्य स्टार:

वृश्चिक

Mesh Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशिफल 2018 के अनुसार साल की शुरुआत आपके करियर के लिए बहुत अच्छी रहेगी। क़ारोबार में साझेदारी से आपको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आपको किसी विपरीत लिंग के व्यक्ति से ख़ुशियाँ प्राप्त हो सकती हैं। विदेश संबंधों से आपको किसी प्रकार का शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। हालांकि इसके साथ-साथ आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अहंकार की वजह से लोगों से आपके संबंध ख़राब हो सकते हैं इसलिए अहंकार का त्याग करें।

भविष्यफल 2018 के अनुसार आपके प्रति कुछ लोग वैमनस्य का भाव रख सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में उनसे बचने का प्रयास करें। आपके मन में किसी प्रकार का भय बना रह सकता है। यदि ज़्यादा ज़रुरी न हो तो यात्रा पर न जाएं। इस समय अनावश्यक कार्यों में आपका समय और धन दोनों ख़र्च हो सकते हैं। चुनौतियोें से लड़ने के लिए ख़ुद को तैयार करें और अपने सब्र का बांध टूटने न दें। परिस्थितियां जल्द ही आपके लिए पुनः अनुकूल बनेंगी।

भाग्य स्टार:

धनु

Mesh Rashifal in Hindi

धनु राशिफल 2018 के अनुसार साल की शुरुआत में आपको सावधान रहने की आवश्यकता होगी। इस समय आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। वहीं शत्रुओं से आपको सतर्क रहना पड़ेगा। आप अपने पारिवारिक जीवन को लेकर भी थोड़े परेशान रह सकते हैं। हालांकि बाद में परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होंगी। सहयोगियों और मित्रों से आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आमदनी में भी वृद्धि होगी। विलासपूर्ण वस्तुओं की ख़रीदारी में आपका पैसा ख़र्च हो सकता है। लंबी यात्राओं से आपको सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। घर मेें सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा।

सितारों की चाल कहती है कि साल 2018 में सुदूर क्षेत्रों अथवा विदेशी संबंधों से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। घर में परिजनों के बीच एकता का भाव देखा जाएगा। आपके भाई-बहन अपने जीवन में तरक्की करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करने से न चूकें, आप सफल होंगे। एक दार्शनिक की भांति आप विषयों को गहराई तक जाने का प्रयास करेंगे। अपने से विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आपका झुकाव रहेगा।

भाग्य स्टार:

मकर

Mesh Rashifal in Hindi

मकर राशिफल 2018 के अनुसार साल के प्रारंभ में आपकी योजनाएं सफल होंगी। प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपकी लेखन शैली सराहनीय होगी। सरकार के द्वारा आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद की प्राप्ति संभव है। समाज के महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मित्रता बढ़ेगी और यदि आप व्यापार क्षेत्र से संबंध रखते हैं तो इस साल आपके व्यापार में विस्तार होगा। भाई-बहनों के द्वारा अथवा किसी मित्र के द्वारा आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

सितारों की चाल कहती है कि साल 2018 में कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के द्वारा आपको मदद मिलेगी। वहीं व्यापार में बिजनेस पार्टनर के साथ आपका अच्छा संबंध बनेगा। इस दौरान किसी ग़ैरक़ानूनी कार्यों में ख़ुद को शामिल न करें, अन्यथा आप कोर्ट-कचहरी के मामले में फंस सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें, ख़ासकर खान-पान पर विशेष ध्यान दें, वरना आपको फूड प्वॉयजनिंग की शिकायत हो सकती है।

भाग्य स्टार:

कुंभ

Mesh Rashifal in Hindi

कुंभ राशिफल 2018 के अनुसार साल के प्रारंभ में आपको बहुत अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय आप एक राजा की भांति विलासपूर्ण जीवन व्यतीत करेंगे। हालांकि इसके लिए आपका धन भी अधिक ख़र्च होगा जो भविष्य के लिए उचित नहीं है। यदि आप किसी क्षेत्र में नौकरी कर रहे हैं तो आपकी पदोन्नति संभव है। आपकी आय में भी वृद्धि की संभावना है। अपने से बड़े लोगों का सम्मान करें, उनका आशीर्वाद आपको कामयाबी की राह में आगे ले जाएगा।

भविष्यफल 2018 के अनुसार परिवार में ख़ुशी का वातावरण देखने को मिलेगा और अपने घरेलू जीवन से आप संतुष्ट दिखाई देंगे। घर में किसी पवित्र कार्य का आयोजन संभव है। इस साल बृहस्पति की कृपा से आपको कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप पूरी उत्साह के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

भाग्य स्टार:

मीन

Mesh Rashifal in Hindi

मीन राशिफल 2018 के अनुसार इस वर्ष आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा और भाई-बहनों को अपने-अपने कार्यों में तरक्की मिलेगी। माता-पिता जी से आपके संबंध मधुर रहेंगे। नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है। इस वर्ष आपके निवास स्थान में भी परिवर्तन होने की संभावना रहेगी, हालांकि मंगल के प्रभाव से आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में जोखिम भरे फ़ैसले लेने से बचें और सट्टेबाज़ी से भी दूर रहें। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से गुज़रना पड़ सकता है।

सितारों की चाल कहती है कि इस साल शुक्र ग्रह के प्रभाव से आप अपने कार्य में सफल होंगे। इस समय विपरीत परिस्थितियों में भी आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अपने परिजनों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कीमती चीज़ों को ख़रीदने में आप पैसा ख़र्च कर सकते हैं। शनि जब आपके दसवें भाव में होगा तो आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। हालांकि इस समय आपको धैर्य का परिचय देना होगा। निर्णय लेने में आप असहज दिखाई पड़ सकते हैं। मन में भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है।

भाग्य स्टार:

More from: Jyotish
36844

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020