Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मीनाक्षी देशपांडे जैसी भी हूं : रानी मुखर्जी

rani in aiyaa

 
3 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आगामी फिल्म 'अईया' में निभाए गए किरदार से खुद की तुलना करती हैं। रानी ने कहा कि अभी उनके जीवनसाथी के लिए घर बनाने का सपना अधूरा है।


रानी कहती हैं कि वह सपने देखती हैं और 'अईया' की मुख्य किरदार मीनाक्षी देशपांडे भी ऐसी ही है।


रानी ने कहा, "मैं सपने देखती हूं। मुझे लगता है कि हर कोई सपने देखता है। हम सभी को हर वक्त वास्तविक दुनिया में रहना पसंद नहीं होता। हमारे सपने और उम्मीद के बीच एक पतली लकीर होती है।
"

रानी का कहना है कि उन्होंने अपने माता-पिता के लिए घर बनाने का सपना देखा था जो पूरा हुआ और उनके पति के लिए घर बनाने का सपना अभी अधूरा है।


जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने की योजना कब बनाई तो उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। मृत्यु, जन्म और शादी ये तीन चीजें हैं जिसके बारे में न तो आप योजना बना सकते हैं न भविष्यवाणी कर सकते हैं। यह जब होगा, तब होगा।
"

बॉलीवुड में 15 साल पूरे कर चुकीं 34 वर्षीय रानी का कहना है कि वह अभिनेत्री के साथ-साथ इंसान के रूप में भी निखरी हैं। हालांकि वह अभिनेत्री के रूप में कितनी निखरी हैं यह फैसला उन्होंने दर्शकों पर छोड़ दिया है।


रानी ने कहा, "लेकिन मैं एक इंसान के रूप में भी निखरी हूं। कोई भी इंसान बदलाव से नहीं बच सकता। बदलाव हर किसी के जीवन में निरंतर चलता है, मेरे साथ भी हो रहा है। मैंने अपने जीवन के हर चरण में बदलाव का आनंद लिया है।"


सचिन कुंडालकर निर्देशित 'अईया' एक मध्यम वर्गीय मराठी लड़की के इर्द गिर्द घूमती है जिसे दक्षिण भारतीय युवक से प्यार हो जाता है। यह फिल्म 12 अक्टूबर को पदर्शित होगी।


 

More from: samanya
33180

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020