Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गंभीर किरदार शूटिंग के बाद भी साथ रहते हैं : रणबीर कपूर

ranbir kapoor next flim is yeh jawani hai diwani

17 जनवरी 2013

मुंबई।  अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि गंभीर किरदार शूटिंग के बाद भी उनके साथ रहते हैं और इसका उनके जीवन में सकारात्क असर होता है। रणबीर ने रॉकस्टार और बर्फी में काफी गंभीर किरदार निभाए हैं। रणबीर ने कहा, "ये चरित्र अपके साथ रहते हैं और आपका इन पर कोई बस नहीं रहता। कभी-कभी इनके साथ जुड़े रहना अच्छा रहता है।" बर्फी में रणबीर मूक-बधिर बने हैं जबकि रॉकस्टार में गायक बने हैं।

रणबीर का यह भी कहना है कि किसी किरदार से लगाव का एक दूसरा भी पहलू है। 'जब मैं रॉकस्टार कर रहा था तो फिल्म की शूटिंग के बाद मुझमें खालीपन का अहसास आ गया और मैं दुखी रहने लगा, मैं तीन महीने तक निर्जीव सा हो गया, लोगों से मिलना जुलना बंद कर दिया। ये कभी-कभी नुकसानदेह भी हो सकता है।' रॉकस्टार के लिए रणबीर को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।


इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज होंगी। अभिनव कश्यप की 'बेशरम' जिसमें उनके माता पिता भी हैं और 'ये जवानी है दिवानी' जिसमें उनकी हिरोइन दीपिका पादुकोण हैं।

More from: samanya
34375

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020