Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कलर्स स्क्रीन अवार्ड्स में रणवीर कपूर और नीतू कपूर करेगें डांस परफारमेंस

ranbir and neetu dance performance

 
9 जनवरी 2013

मुम्बई।  रणबीर कपूर कलर्स स्क्रीन अवार्ड्स समारोह में पहली बार अपनी मां व अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ नृत्य करेंगे। यह समारोह यहां 12 जनवरी को होगा। रणबीर ने कहा "मैं पहली बार अपनी मां के साथ फिल्म समारोह में नृत्य करूंगा। वह घबराई हुई हैं। इसकी रिहर्सल जल्द ही शुरू होगी।"


वर्ष 2012 में रणबीर ने विदेश में एक पुरस्कार समारोह में अपने पिता ऋषि कपूर के साथ नृत्य किया था, जो बहुत पसंद किया गया था।


रणबीर कपूर परिवार पर फिल्माए गए कुछ लोकप्रिय गानों पर अपनी मां के साथ नृत्य करेंगे और उन्हें आशा है कि उनकी इस प्रस्तुति को पसंद किया जाएगा।


उन्होंने कहा, "मैंने अपनी मां को नृत्य के लिए मना लिया। मुझे यकीन है मेरी मां बाजी मार लेंगी।"


रणबीर ने कहा कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी नृत्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस बार नृत्य के लिए करीना को लाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके साथ नृत्य करना अच्छा होगा लेकिन रोमांटिक गानों पर नृत्य करना थोड़ा अजीब लगेगा।


रणबीर अपनी अगली फिल्म 'बेशरम' में अपने माता-पिता के साथ नजर आएंगे। उन्होंने कहा, "मैं इस फिल्म में अपने माता-पिता के साथ काम कर रहा हूं। फिल्म में वे मेरे माता-पिता की भूमिका नहीं बल्कि दो दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं।"


कलर्स स्क्रीन अवार्ड्स में रणबीर की फिल्म 'बर्फी!' 17 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित हुई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी फिल्म पर भरोसा नहीं था लेकिन नतीजा सुखद आश्चर्य रहा।

 

More from: samanya
34306

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020