Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राम गोपाल वर्मा की फिल्म अरब में खारिज

ram-gopal-film-rejected-in-arab-0301201309876511
28 फरवरी 2013

मुंबई। मुंबई में आतंकवादी हमलों पर आधारित रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' को संयुक्त अरब अमीरात के सेंसर बोर्ड ने खारिज कर दिया है। दुबई में सेंसर बोर्ड के अधिकारियों ने फिल्म की समीक्षा करने के बाद इसे खारिज कर दिया है। 

फिल्म की टीम का कहना है कि यह तो सभी को पता है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई पर हमला किया था, लेकिन इसे पर्दे पर दिखाने से दुबई सेंसर बोर्ड कतरा रहा है।

बहरीन और ओमान की सरकारों ने हालांकि इस फिल्म के प्रदर्शन को हरी झंडी दे दी है और दर्शक इस फिल्म को देखने सप्ताहांत में अमीरात से ओमान जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि 2008 में मुंबई पर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 166 लोगों की जान गई थी।

राम गोपाल की इस फिल्म में नाना पाटेकर पुलिस संयुक्त आयुक्त की भूमिका में हैं जबकि संजीव जायसवाल ने आतंकवादी अजमल कसाब की भूमिका निभाई है। कसाब को हाल ही में फांसी दे दी गई।

यह फिल्म आज रिलीज हो गई।

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के महादेव रोड स्थित फिल्म प्रभाग के सभागार में 'द अटैक ऑफ 26/11' विशेष रूप से राजनेताओं के समक्ष प्रदर्शित की गई। दर्शक के रूप में लालकृष्ण अडवाणी, शाहनवाज हुसैन, संजय निरूपम, राजीव प्रताप रूड़ी, नवीन जिंदल, बलवीर पुंज, राज बब्बर और रामविलास पासवान भी मौजूद थे।
More from: samanya
34635

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020