Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'भाग मिल्खा ..' का बच्चों से जुड़ना बड़ी जीत : मेहरा

rakeysh-omprakash-mehra-bollywood-13032014
13 मार्च 2014
मुंबई|
फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा कहते हैं कि उनकी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' की सफलता में जिस चीज ने सबसे ज्यादा भूमिका निभाई, वह यह थी कि छह से आठ साल तक के बच्चों ने भी इस फिल्म से जुड़ाव महसूस किया। मेहरा और उनकी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के प्रमुख अभिनेता फरहान अख्तर बुधवार को यहां फिक्की फ्रेम्स 2014 में उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने 'फ्रॉम रीयल-लाइफ हीरोज टू रील-लाइफ हीरोज : बायपिक्स इंस्पायरिंग जेनरेशन' विषय पर अपने विचारों पर चर्चा की।

'भाग मिल्खा भाग' पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है। फिल्म को आलोचकों के साथ साथ दर्शकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

मेहरा ने यहां पत्रकारों को बताया, "अच्छा लगा जब छह से आठ साल तक के बच्चे भी हमारी फिल्म से जुड़े..यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। बच्चे इस विषय को समझने में सक्षम हैं ..यह अद्भुत है।"
More from: samanya
36494

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020