Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

रजनीकांत हुए बीमार, अस्पताल से मिली छुट्टी

Rajnikanth was sick

30 अप्रैल  2011

चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार सुबह उल्टी की शिकायत होने पर चेन्नई के सेंट इसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया। शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि एवं उनकी बेटी कनिमोझी अस्पताल जाकर रजनीकांत से मिले और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

इससे पहले संवाददाताओं से बातचीत में रजनीकांत की पत्नी लता ने कहा कि उनके पति ने सुबह में कुछ खाया था, जिसके बाद उल्टियां आनी शुरू हो गई।

सुबह में रजनीकांत को यहां फिल्म 'राणा' की शूटिंग पर थे। इस फिल्म में वह एक साथ तीन भूमिकाएं कर रहे हैं।

अभिनेता की पत्नी ने पत्रकारों से कहा कि रजनीकांत स्वस्थ हैं और चिंतित होने की कोई बात नहीं है।

के.एस. रविकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'राणा' को रजनीकांत की बेटी सौंदर्या के ऑकरे स्टूडियो में इरोज इंटरनेशनल के सहयोग से तैयार किया जा रहा है।

More from: samanya
20387

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020