Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सोनम के लिए आवाज की तलाश में 'रांझना' निर्देशक

rajhana director search voice for sonam


 23 सितम्बर 2012

मुम्बई।  अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'रांझना' में एक 17 वर्षीय लड़की का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद राय एक ऐसी आवाज की तलाश कर रहे हैं, जो सोनम के किरदार के लिए गीत गा सके।


राय को एक ऐसी गायिका की तलाश है, जो अपनी आवाज से पहली बार प्यार में पड़ी 17 वर्षीय लड़की के किरदार की भावनाओं को व्यक्त कर सके।


एक सूत्र ने बताया, "आनंद के पास इरशाद कामिल का लिखा एक ऐसा गीत है, जिसमें एक लड़की अपने पहले प्यार को व्यक्त करती है। ए. आर. रहमान इस गीत में संगीत देंगे। सोनम के लिए आवाज की तलाश जारी है।"


सूत्र ने कहा, "आनंद वैसी ही आवाज चाहते हैं, जैसी राज कपूर साहब की फिल्म 'बॉबी' में लता जी (लता मंगेशकर)की थी। जब लता जी ने 'अक्सर कोई लड़की इस हाल में' गीत गाया था, तो वह प्यार में पड़ी एक 16 वर्षीय लड़की की भावनाओं को व्यक्त करता था।''


वैसे आनंद के इस विचार से रहमान बहुत सहमत नहीं हैं। लेकिन आनंद को किसी बात की चिंता नहीं है।


सूत्र ने बताया की आनंद ने कहा, "मुझे कोई जल्दी नहीं हूं। मैं अपनी गति से फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं। मेरे कलाकार धनुष और सोनम मेरे साथ हैं और हम बहुत मस्ती कर रहे हैं।"
 

More from: samanya
32986

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020