Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राहुल गांधी फिर पहुंचे भट्टा पारसौल

rahul-in-bhatta-parsoul-07201105

5 जुलाई 2011

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपने अभियान में तेजी लाते हुए कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी मंगलवार को एक बार फिर भट्टा पारसौल गांव पहुंचे। गत मई माह में यह गांव किसानों के प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ था।

राहुल ने किसानों से कहा, "भूमि अधिग्रहण यहां से आगरा तक हो रहा है।" राहुल ने कहा कि वह यह खुद समझना चाहते हैं कि किसानों को किन चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है।

राहुल ने कहा, "मैने यह यात्रा शुरू की है। यह भट्टा पारसौल से शुरू हुआ है और यह राज्य के प्रत्येक गावों में जाएगी। इस दौरान मैं उत्तर प्रदेश की भूमि अधिग्रहण को लेकर बनाई गई नई नीति के बारे में आपके विचार जानने का प्रयास करूंगा।"

मायावती सरकार के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए राहुल अचानक भट्टा पारसौल पहुंच गए। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

राहुल ने भट्टा पारसौल में किसानों की एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी लेकिन मायावती सरकार द्वारा इसकी इजाजत नहीं दिए जाने के बाद अब वह नौ जुलाई को अलीगढ़ में एक सभा को सम्बोधित करेंगे।

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने संवाददाताओं को बताया कि इस रैली के दौरान किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने राज्य पुलिस पर किसानों के साथ ज्यादती करने का भी आरोप लगाया।

More from: samanya
22462

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020