19 जून 2011
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी रविवार को 41 साल के हो जाएंगे। इस बीच कांग्रेस में युवा नेता को अगला प्रधानमंत्री बनाने के पक्ष में आवाजें उठने लगी हैं। लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल स्वयं निर्णय लेंगे कि वह देश का शीर्ष पद संभालना चाहते हैं या नहीं।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का जहां कहना है कि अमेठी से सांसद राहुल में बेहतर प्रधानमंत्री बनने की सभी खूबियां और क्षमताएं हैं, वहीं अन्य पार्टी नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल अपनी भूमिका के लिए उपयुक्त हैं और वक्त की मांग भी।
गौरतलब है कि पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह अलगे विधानसभा चुनाव में देश की सर्वाधिक आबादी वाले इस राज्य में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए राहुल के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।
कुछ फैसलों पर वरिष्ठ मंत्रियों से अलग विचार रखने वाले दिग्विजय सिंह ने कहा कि सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर अच्छी समझ रखने वाले राहुल परिपक्व हो गए हैं। उनमें नेतृत्व करने की सारी खूबियां हैं।
कई अन्य नेताओं ने भी बातचीत में दिग्विजय सिंह की बातें दोहराईं।
कांग्रेस महासचिव बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण हैं।
उन्होंने कहा, "पार्टी उनके पीछे है। उन्हें अपना फैसला खुद लेना है।"
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि अधिकांश पार्टी कार्यकर्ता महसूस करते हैं कि राहुल में अच्छा नेता बनने की क्षमता है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पार्टी के कोषध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने कहा, "वह (राहुल) देश को विकास के रास्ते पर ले जाने की क्षमता रखते हैं। वह दृष्टि सम्पन्न हैं।"
उल्लेखनीय है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह ने 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की मांग उठाई थी, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने उनकी मांग ठुकरा दी थी।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।