Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

राहु गोचर 2019: राहु का मिथुन में राशि परिवर्तन

राहु गोचर 2019 राहु गोचर 2019 के माध्यम से जानते हैं राहु ग्रह का ज्योतिषीय महत्व और इसके राशि परिवर्तन का असर। राहु का गोचर 7 मार्च 2019 की रात्रि में लगभग 2:48 बजे होगा और 23 सितंबर 2020, 5:28 बजे तक यह मिथुन राशि में ही स्थित रहेगा। राहु का गोचर मिथुन राशि में हो रहा है लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ये प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का हो सकता है। आइये इस राशिफल के माध्यम से जानते हैं राहु गोचर 2019 का आपके जीवन पर होने वाला प्रभाव और उससे जुड़े उपाय।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए राहु गोचर 2019 अच्छे संकेत दे रहा है। इस समय आपकी योजनाएँ कारगर साबित होंगी। करियर के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट होने की प्रबल संभावना दिख रही है। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें जॉब मिलेगी। राहु के शुभ प्रभाव से आपका आर्थिक क्षेत्र मजबूत होगा। राहु के प्रभाव से आपके पास धन आएगा और धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। व्यापार में मुनाफ़ा होगा और विस्तार भी देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन को देखें तो इसमें आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। लेकिन कामकाज के कारण आप परिवार को थोड़ा कम समय दे पाएंगे। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखें और लंबी यात्रा से परहेज़ करें।

उपाय: बुधवार की शाम को काले तिल का दान करें।

वृषभ

राहु का गोचर वृषभ राशि के जातकों को सचेत कर रहा है कि इस समय आपको सावधानी से काम करना होगा। राहु का गोचर आपके कर्म क्षेत्र को प्रभावित करेगा। फिर चाहें आप व्यापार कर रहे हों या निजी या सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी। हाँ यह ज़रुर है कि सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले जातक थोड़े कम प्रभावित होंगे। आर्थिक क्षेत्र में अस्थिरता आ सकती है। इसलिए आपको सोच समझकर धन ख़र्च करना होगा। इस बीच धन उधार लेना आपके लिए शुभ नहीं होगा। राहु के प्रभाव से आपके स्वभाव में क्रोध बढ़ सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर आप उग्र हो सकते हैं। इससे झगड़ा भी संभव है। अतः आपको अपने क्रोध पर क़ाबू करना होगा। फिटनेस को दुरुस्त रखने के लिए रोज़ाना मॉर्निंग में योग व्यायाम करें।

उपाय: रविवार को भैरव देव के मंदिर में काले रंग का ध्वज लगाएं।

पढ़ें साल 2019 का अपना भविष्यफल

मिथुन

राहु गोचर 2019 आपके लिए समस्या कारक रह सकता है। इस दौरान आपको काम काज में दिक्कत आएगी। यदि निजी क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो आपको हर एक कार्य सही से करना होगा। आर्थिक क्षेत्र में धन का निवेश करना फायदेमंद नहीं होगा और फिलहाल के लिए सट्टा बाज़ार से भी दूरी बनायी जा सकती है। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो उसमें संतोषजनक परिणाम नहीं मिल पाएंगे। नए व्यापार को शुरु करने के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। दूसरी ओर अपनी सेहत पर ध्यान दें। ख़ासकर बासी और अधिक तली भुनी चीज़ों को खाने से परहेज़ करें। यदि आप छात्र हैं तो आपको अध्ययन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपना ध्यान इधर-उधर की बजाय केवल पढ़ाई पर ही लगाएँ।

उपाय: अपने साथ हमेशा काले पत्थर का छोटा टुकड़ा लेकर चलें।

कर्क

राहु गोचर 2019 से कर्क राशि के जातकों की कुंडली का बारहवाँ प्रभावित होगा। यह भाव व्यक्ति के ख़र्चों को दर्शाता है। इस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी। कुछ अनावश्यक ख़र्चे भी होंगे। ऐसे में आपकी जेब का बजट बिगड़ सकता है। लिहाज़ा धन खर्च करते समय आपको बड़े ही सोच समझकर काम करना होगा। वहीं इस समय आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपकी पर्सनल लेवल पर या फिर काम से संबंधित हो सकती है। उधर, पारिवारिक जीवन में राहु का बुरा असर पड़ सकता है। घर में परिजनों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको अहम भूमिका निभानी होगी जिससे की परिवार के विवाद दूर हों। ख़ुद को अनैतिक और ग़ैर क़ानूनी कार्य से दूर रखें।

उपाय: महाकाली एवं भैरवदेव की पूजा करें।

सिंह

राहु गोचर 2019 का मिला जुला प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। आप कार्य स्थल पर अपनी छाप छोड़ेंगे। वहाँ आपका मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे और आय में भी वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में अप्रत्याशित परिणाम मिल सकता है। ख़र्च और आमदनी के बीच तालमेल बनाकर रखना होगा। इस दौरान करियर में आने वाले सुनहरे अवसरों के लिए तैयार रहें। यदि आप विवाहित हैं आपके वैवाहिक जीवन में ख़ुशियाँ आएंगी। जीवनसाथी की ओर कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। हालाँकि अपनी संतान के वर्तमान और भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं। अपनी सेहत के प्रति ध्यान दें। ख़ासकर बदलते मौसम में आने वाली बीमारियों से बचकर रहें।

उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएँ।

देखें वर्ष 2019 में पड़ने वाले प्रमुख पर्वों और त्यौहारों की तारीख़ व दिन

कन्या

राहु के गोचर से आपको कुछ मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, तो कुछ मामलों में अच्छे फल की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन के लिए राहु का गोचर अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इस समय परिजनों की सेहत बिगड़ने की संभावना है। ख़ासकर माता जी के स्वास्थ्य की देखभाल करें। कार्य क्षेत्र में मेहनत के बल ही आपको सफलता मिलेगी। इसलिए भाग्य से उम्मीद करना बेईमानी होगी। एक बात का ध्यान रखें, शॉर्ट कट का रास्ता न अपनाएँ, क्योंकि इससे आपको केवल क्षणिक लाभ मिलेगा। दीर्घ अवधि के लिए यह प्रैक्टिस काम नहीं आएगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन लाभ होगा जिससे आप धन की अधिक बचत कर पाने में सफल होंगे।

उपाय: श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

तुला

राहु गोचर आपके लिए समस्या कारक रहेगा। अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहें। धन के लेन देन में सावधानी बरतें और उसका लिखित रिकॉर्ड रखें। यदि आप किसी को पैसे उधार दे रहे हैं तो सोच समझकर ही दें। निजी क्षेत्र में जॉब करने वाले जातकों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। कार्य स्थल पर अपने काम से काम रखें। आंतरिक रूप से होने वाली राजनीति का हिस्सा न बनें। पारिवारिक जीवन गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी की शादी है तो उसमें देरी हो सकती है। पिता जी की सेहत पर ध्यान दें और ख़ुद भी मानसिक तनाव से बचें।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुं दुर्गाय नमः” मंत्र को जपें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इस समय आपको चोट आदि लगने की संभावना है। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान दें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। सेहत को लेकर भी आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ख़ासकर खान पान को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतें। स्वच्छ और ताज़ा भोजन करें। रोज़ाना शुभ योग व्यायाम करने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस समय आपके ख़र्चों में वृद्धि होने की संभावना है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएँ। वहीं पारिवारिक जीवन की बात करें तो, घर का माहौल अशांत रह सकता है। परिजनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। घर के अशांतिपूर्ण वातावरण को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। घर की समस्याओं को बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें।

उपाय: शनिवार की दोपहर को नीले वस्त्र दान करें।

धनु

राहु का गोचर आपके लिए अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। इस दौरान आपको समस्याओं और मुसीबतों का का सामना करना पड़ सकता है। हालाँकि समय रहते हुए इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसलिए इस समय आपको सचेत रहना पड़ेगा। किसी से विवाद होने की संभावना है। ऐसे में किसी को बुरा भला न कहें और अपने ग़ुस्से पर काबू रखें और धैर्य से काम लें। रिलेशनशिप में प्रियतम के साथ विवाद हो सकता है। ऐसे में बातचीत के माध्यम से मामले को निबटाने की कोशिश करें। लव पार्टनर पर शक न करें बल्कि उन पर भरोसा जताएँ और आप भी उनके भरोसे को न तोड़ें। बिजनेस पार्टनर्स के साथ मतभेद पैदा हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपके व्यापार की साख गिर सकती है।

उपाय: राहु-केतु की शांति का उपाय करें।

मकर

वर्ष 2019 में हो रहा राहु का गोचर आपके लिए अच्छे संकेत दे रहा है। इस दौरान आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो उसमें आपको बहुत ही चौंकाने वाले परिणाम मिल सकते हैं। ये परिणाम आपके हित में होंगे। बॉस और सीनियर्स आपकी मेहनत और लगन की प्रशंसा करेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको इस संबंध में अच्छी ख़बर मिल सकती है। व्यापार के लिए भी परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। छात्रों को पढ़ाई में आनंद आएगा और उनका पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

उपाय: “ॐ रां राहवे नमः!” मंत्र का जाप करें।

कुंभ

राहु का गोचर आपके लिए समस्या कारक हो सकता है। इस दौरान आपको संकटों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष पर नज़र डालें तो आपको धन हानि और व्यापार में घाटा हो सकता है। इसलिए आपको धन के मामले सावधानी से काम लेना होगा। शेयर बाज़ार में धन निवेश न करें। वहीं करियर की बात करें तो आपको नौकरी में अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है। घर-परिवार में परिजनों के बीच मतभेद गहरा सकते हैं। वहीं यदि आपके वैवाहिक जीवन पर नज़र डालें तो जीवनसाथी से मधुर संबंध बनाए रखें और बेवजह की बहसबाज़ी से दूर रहें। गोचर के दौरान परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं।

उपाय: पक्षियों को सात प्रकार के अनाज खिलाएँ।

मीन

राहु गोचर के दौरान आपको कुछ कड़वे अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। गोचर के प्रभाव से आपके आर्थिक, करियर, बिजनेस, परिवार, विवाह एवं प्रेम जीवन में कुछ बड़े परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। घर में माता जी की सेहत बिगड़ सकती है। वहीं कार्य व व्यवसाय में बाधाएँ आएंगी जो आपकी तरक्की के मार्ग को ब्लॉक कर सकती है। आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। इस कारण आप अपने निजी जीवन को आनंद नहीं कर पाएंगे। हालाँकि लंबे समय में आपको इसका अच्छा फल मिलेगा। वहीं आर्थिक क्षेत्र में आमदनी की अपेक्षा ख़र्च में वृद्धि बढ़ोतरी की संभावना है। कुछ अप्रत्याशित ख़र्चे भी हो सकते हैं। हालाँकि आप आर्थिक प्रबंधन के द्वारा अपने फालतू के ख़र्चों पर लगाम लगा सकते हैं।

उपाय: ग़रीब लोगों को कंबल बाँटें।
More from: Jyotish
36865

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020