Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लीबिया पर नाटो के हमलों की पुतिन ने की आलोचना

putin-about-nato

27 अप्रैल 2011  

कोपेनहेगन। रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने लीबिया पर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के हमलों की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि कथित सभ्य समाज द्वारा इस उत्तर अफ्रीकी देश को अवैध तरीके से बर्बाद किया जा रहा है।

कोपेनहेगन में डेनमार्क के प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में पुतिन ने कहा, "हमें अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप काम करना चाहिए।

हमें अपनी जिम्मेदारी के प्रति जागरुक और शांति के लिए चिंतित होना चाहिए।"

जब कथित नागरिक समाज के संगठन इस तरह के छोटे देश की आधारभूत संरचनाओं को बर्बाद करते हैं जो कई पीढ़ियों में बनी होती हैं तब चाहे यह अच्छा हो या बुरा, निजी तौर पर मैं इसे पसंद नहीं करता।

यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने लीबिया में नाटो के हस्तक्षेप की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है।

पिछले महीने भी पुतिन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के लीबिया को उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने के प्रस्ताव की तुलना 'मध्ययुगीन युद्ध' से की थी।

पुतिन ने कहा, "यह किस तरह का उड़ान प्रतिबंधित क्षेत्र है जहां हर रात हमले किए जा रहे हैं? उन्हें बमबारी की क्या जरूरत है? क्या चूहों को भगाने के लिए?"

More from: samanya
20322

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020