Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विवादित फिल्म का निर्माता गिरफ्तार

produser nakoula basle got arrested

28 सितम्बर 2012


लास एंजेलिस। अमेरिका में कथित इस्लाम विरोधी फिल्म बनाने वाले नाकोउला बैसले नाकोउला को लास एंजेलिस की अदालत के आदेश के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन उसे फिल्म के सिलसिले में नहीं, बल्कि एक अन्य मामले में मिली जमानत की शर्तो के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि नाकोउला (55) की फिल्म 'द इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स' की वजह से दुनियाभर के मुस्लिम देशों में विरोध प्रदर्शन हुए।


'बीबीसी' के अनुसार, नाकोउला को वर्ष 2010 में बैंक धोखाधड़ी का दोषी ठहराते हुए अदालत ने 21 महीने के कारावास की सजा सुनाई थी, लेकिन वर्ष 2011 में उसे जमानत दे दी गई। पर इसके साथ शर्त लगाई गई कि वह अगले पांच साल तक अधिकारियों की अनुमति के बगैर कम्प्यूटर या इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करेगा।


अधिकारियों की नजर उस पर थी कि वह जमानत की शर्तो का पालन कर रहा है या नहीं?

 

More from: samanya
33096

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020