Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'जंजीर' के मुख्य गीत की शूटिंग करेंगी प्रियंका

priyanka shoot zanjeer song

 23 जनवरी 2013

मुम्बई। बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'जंजीर' की रीमेक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म का मुख्य गीत 100 लोगों के साथ फिल्माया जाना है जिसमें प्रियंका शामिल होंगी। फिल्म के निर्माण समूह के करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हम प्रियंका के साथ फिल्म के खास गाने की शूटिंग करने वाले हैं। यह एक तरह का नया गाना होगा और आप प्रियंका को 100 लोगों के साथ नृत्य करते देखेंगे। आगामी 27, 28 और 29 जनवरी को गीत की शूटिंग की जाएगी।"


कहा जा रहा है कि फिल्म के मुख्य किरदार राम चरण तेजा पर भी एक खास गीत फिल्माया जाना है।


फिल्म के निर्माता अमित मेहरा हैं। अपूर्व लखिया ने फिल्म का निर्देशन किया है।


दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता राम चरण तेजा अमिताभ बच्चन वाले विजय के किरदार में हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा जया बच्चन की माला नामक भूमिका में होंगी।


 

More from: samanya
34412

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020