Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है : प्रियंका

priyanka chopara wating for deewana mein deewana


 23 जनवरी 2013


मुम्बई ।  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा उनकी फिल्म 'दीवाना मैं दीवाना' के प्रदर्शन को लेकर खुश हैं। लम्बे समय से प्रतीक्षारत इस फिल्म के प्रदर्शन में हुई देरी के बावजूद प्रियंका का इसे लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है। 'दीवाना मैं दीवाना' का संगीत जारी करते हुए 31 वर्षीया प्रियंका ने कहा, "जब एक फिल्म बनने में काफी समय ले लेती हैं तो इसके पीछे कई वजहें होती हैं, यह क्यों हुआ और यह कैसे हुआ लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जितना प्यार और मेहनत आपने इसमें लगाया है वह कम हो गया।"


उन्होंने कहा, "हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है और 'दीवाना मैं दीवाना' के बारे में दर्शक फैसला करेंगे।"


इस बीच, प्रियंका ने फिल्म के अपने सह-कलाकार गोविंदा की जम कर तारीफ की।


प्रियंका ने कहा, "मैं गोविंदा की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। मुझे उनकी हर फिल्म पसंद है। हमने उनके गाने देख कर नृत्य सीखा है। वह शूटिंग के दौरान काफी अच्छे थे। वह बेहद अच्छे और वरिष्ठ कलाकार हैं। लेकिन उन्होंने मुझे सहज महसूस करने दिया और मैं हमेशा उनकी बड़ी प्रशंसक रहूंगी।"


के.सी. बोकाड़िया निर्देशित 'दीवाना मैं दीवाना' पांच साल पहले फिल्माई गई थी। इस फिल्म में जॉनी लीवर, शक्ति कपूर और प्रेम चोपड़ा ने भी अभिनय किया है।


 

More from: samanya
34420

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020