Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

प्रणब समर्थन जुटाने ओडिशा पहुंचे

pranab seeking support to reach orrisa

12 जुलाई 2012

भुवनेश्वर।  राष्ट्रपति पद के संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी समर्थन जुटाने के लिए बुधवार शाम ओडिशा पहुंचे। राष्ट्रपति चुनाव 19 जुलाई को होना है।

यहां के बीजू पटनायक हवाईअड्डे पर विमान से उतरते ही राज्य के कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

हवाईअड्डे पर प्रणब का स्वागत करने वालों में राज्य कांग्रेस इकाई के प्रमुख निरंजन पटनायक, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्रीकांत जेना, कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के ओडिशा प्रभारी जगदीश टाइटलर तथा राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह शामिल थे।

प्रणब कांग्रेस कार्यालय गए जहां उन्होंने पार्टी विधायकों एवं राज्य के कांग्रेस सांसदों को सम्बोधित किया। कई जनजातीय कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे। उन्होंने नृत्य किया और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के स्वागत में ढोल बजाया।

प्रचार अभियान के क्रम में प्रणब के ओडिशा दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) प्रणब के प्रतिद्वंद्वी पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा को समर्थन देने की घोषणा कर चुका है।


 

More from: samanya
31783

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020