Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वर्तमान परिस्थितियों से मिली 'सत्याग्रह' की प्रेरणा : प्रकाश झा

prakash jha next flim is satyagrah

 
26 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा का कहना है कि देश की वर्तमान परिस्थितियों ने उन्हें 'सत्याग्रह' बनाने के लिए प्रेरित किया। झा (60) ने यहां संवाददाताओं से कहा, "आप मेरी अगली फिल्म 'सत्याग्रह' का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। पूरी दुनिया में आंदोलन हो रहे हैं। लोग भ्रष्टाचार, महंगाई और कुशासन से त्रस्त हैं। इन समस्याओं के बीच कई कहानियां निकलकर सामने आ रही हैं। इन सबको जोड़कर मैं 'सत्याग्रह' बना रहा हूं। मैंने हमेशा आपकी उम्मीदों पर उतरने की कोशिश की है।"


झा अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म 'चक्रव्यूह' को लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया को देखने के लिए इसके कलाकारों अभय देओल और अंजलि पाटील के साथ यहां एक सिनेमाघर में पहुंचे थे। दशहरा पर प्रदर्शित यह फिल्म नक्सल समस्या पर आधारित है और इसमें अर्जुन रामपाल, अभय देओल, ईशा गुप्ता तथा अंजलि पाटील ने मुख्य भूमिका निभाई है।


फिल्म को मिल रही सफलता से खुश झा ने कहा, "हमें उम्मीद से अधिक सराहना मिल रही है। मैं इससे बहुत खुश हूं कि फिल्म का शो खत्म होने के बाद लोग मुझे फोन कर बताते हैं कि दर्शक तालियां बजा रहे हैं।"


 

More from: samanya
33527

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020