Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'बूगी वूगी' मेरा पसंदीदा शो : प्रभुदेवा

prabhu-deva-bollywood-28112013
28 नवंबर 2013
मुंबई|
नृत्य निर्देशक और निर्देशक प्रभुदेवा डांस शो 'बूगी वूगी' के दोबारा शुरु होने से काफी रोमांचित। उनका कहना है कि यह शो उनका पसंदीदा शो है। अभिनेता जावेद जाफरी, उनके भाई नावेद और अभिनेता रवि बहल द्वारा 1996 में शुरू हुआ 'बूगी वूगी' जल्दी ही सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर वापसी करेगा। नए सत्र में 6 से 11 साल तक के बच्चे नजर आएंगे।

बुधवार को शो के सेट पर 'आर..राजकुमार' का प्रचार करने आए प्रभुदेवा ने कहा, "यह मेरा पसंदीदा शो है।"

प्रभुदेवा निर्देशित 'आर..राजकुमार' में शाहिद कपूर मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के प्रचार के लिए दोनों ही 'बूगी वूगी' के सेट पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा, "'बूगी वूगी' वापस आ रहा है। हम दोनों (मैं और शाहिद) यहां आकर बहुत खुश हैं।"

प्रभुदेवा, जावेद-नावेद-रवि को फिर से एक साथ देख कर भी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, "उन्हें यहां देखकर अच्छा लगा। मैं इस शो का इंतजार कर रहा हूं।"
More from: samanya
35695

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020