Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

लोग भाजपा से भी निराश : आडवाणी

people disapponted with bjp advani

 31 मई 2012

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुरुवार को कहा कि जनता केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से नाराज है, लेकिन वह भाजपा से भी निराश है। भाजपा को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह देते हुए आडवाणी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "मैंने कोर ग्रुप की बैठक में कहा था कि यदि आज लोग संप्रग सरकार से नाराज हैं तो वे हमसे भी निराश हैं। ऐसी स्थिति में आत्म निरीक्षण करने की आवश्यकता है।"

आडवाणी ने लिखा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में इन दिनों उत्साह नहीं है। उन्होंने यह भी लिखा कि पार्टी की ओर से जो खामियां रही हैं, उनकी भरपाई भाजपा शासित राज्यों और संसद में सुषमा स्वराज तथा अरुण जेटली के कुशल नेतृत्व से नहीं हो सकती।

उन्होंने लिखा कि जब पत्रकार संप्रग पर घोटालों के लिए हमला करते हैं तो वे इस पर भी दुख जताते हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बेहतर विकल्प के रूप में नहीं उभर रहा।

उन्होंने लिखा, "मैं मीडिया में रह चुका हूं और समझता हूं कि यह फिलहाल लोगों की राय बिल्कुल ठीक तरीके से पेश कर रही है।"

 

More from: samanya
30980

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020