Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मॉडलिंग सिर्फ सुंदर दिखने का जरिया : परिणीति

parneeti said modelling is just for good look

18 अक्टूबर 2012   


मुम्बई। परिणीति चोपड़ा कई फैशन शो में शोस्टॉपर की भूमिका अदा कर चुकी हैं लेकिन उनके लिए अभिनय अधिक रोचक है। वह कहती हैं कि मॉडलिंग सिर्फ सुंदर दिखने का जरिया है। 24 साल की परिणीति ने कहा, "अभिनय अधिक रोचक है। मॉडलिंग तो आपको केवल सुंदर दिखने का मौका देती है।"


परिणीति ने बुधवार को विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक में डिजाइनर माहेखा मीरपुरी के परिधानों के साथ कैटवॉक किया। इसी फैशन शो में वह मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बनी थीं।


परिणीति ने यश राज फिल्म्स की फिल्म 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वह सहायक अभिनेत्री थीं।


उन्होंने कहा कि अगले 10 साल तक उन्हें शादी नहीं करनी है। बकौल परिणीति, "अभी तो मैंने काम शुरू किया है। कम से कम अगले 10 साल तक मैं शादी नहीं करूंगी।"

 

 

More from: samanya
33448

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020