Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

सिद्धिविनायक का दर्शन अद्भुत रहा : पेरिस हिल्टन

paris says siddhivinayak temple is wonderfull

4 दिसम्बर 2012

मुंबई।  अन्तर्राष्ट्रीय सोशलाइट पेरिस हिल्टन के लिए मुम्बई में प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर का दर्शन बहुत ही आत्मिक और अद्भुत अनुभव रहा। हिल्टन कुछ दिनों की भारत यात्रा पर आई थीं।


सोमवार को मुम्बई के एक अनाथ आश्रम में बच्चों के साथ कुछ समय गुजारने के बाद हिल्टन मंदिर दर्शन के लिए गईं।


हिल्टन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, "आशीर्वाद के लिए सिद्धिविनायक मंदिर गई। इस खास और आत्मिक जगह पर होने का अनुभव सच में अद्भुत है।"


पिछले शनिवार को समाप्त हुए इंडिया रिजॉर्ट फैशन वीक में हिस्सा लेने के लिए हिल्टन भारत आई ।


मुम्बई प्रवास के दौरान हिल्टन ने बांद्रा स्थित 'आश्रय' अनाथालय में बच्चों के साथ मस्ती की और उपहार भी बांटे।


 

More from: samanya
33985

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020