Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हिल्टन में जागा भारत प्रेम, भिखारी को दे दिया 100 डॉलर

paris hilton india visit over tweet she will come again


27 सितंबर 2011

मुंबई। हॉलीवुड अदाकारा, बिज़नेस वुमेन, मीडिया पर्सेनैलिटी पेरिस हिल्टन को भारत का खाना, भारत की संस्कृति, भारत के लोग इतने पसंद आये कि वे फिर यहां आना चाहती हैं। पेरिस का कहना है कि भारत आने के बाद ही वे इस देश को करीब से जान सकी। उनकी राय अब भारत को लेकर बिलकुल बदल चुकी है।

पेरिस हिल्टन की भारत यात्रा सोमवार को पूरी हुई। वे हमारे देश में 3 दिनों तक रहीं। उनका ज्यादा समय मुंबई में ही बीता। भारत से लंदन लौटते समय पेरिस ने टि्वटर पर लिखा कि " मेरी यात्रा शानदार रही। भारत के प्रति मेरी राय बदल गई। मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं जल्द ही वापस आउंगी। आप सभी को ढेर सारा प्यार।"

पेरिस भारत के खान पान की भी जम कर तारीफ कर रही हैं। उन्होंने लिखा है कि भारतीय खाना बहुत ही लजीज़ है।
 
हॉलीवुड स्टार ने भारत के बारे लिखा " भारत एक सुंदर देश है लेकिन इसके कुछ हिस्से बहुत गरीब हैं। बच्चों को सड़क पर सोते हुए देखकर मेरा दिल टूट गया।"

पेरिस ने मुंबई की सड़कों पर गरीब बच्चों को देखकर वाकयी में पिघल गई थी। उन्होंने एक गरीब बच्ची को बुलाकर उसके हाथों में 100 डॉलर का एक नोट थमाया। उन्होंने उस बच्ची के सिर पर हाथ भी फेरा। पेरिस बच्ची को देखकर काफी मायूस हो गयी थी।

पेरिस ने तो दरियादिली दिखा दी, लेकिन अब उस बच्ची को क्या मालूम की एक अंग्रेज़ी मेम ने उसे जो 100 डॉलर का नोट थमाया है वो 5000 के बराबर है। वो इस डॉलर का क्या करे? 

More from: samanya
25407

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020