Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'मटरू..' ने फिर से युवा बना दिया : पंकज कपूर

pankaj kapoor says about matru ki bijli ka mandola

 10 जनवरी 2013

गुड़गांव। बॉलीवुड अभिनेता पंकज कपूर कहते हैं कि उन्हें फिल्म 'मटरू की बिजली का मन्डोला' में एक्शन दृश्यों के दौरान मजा आया और इसके बाद वह खुद को युवा महसूस कर रहे थे। इस शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म के प्रचार के लिए आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पंकज ने कहा, "एक अभिनेता के तौर पर कहानी की जरूरत के हिसाब से आपको एक्शन दृश्य भी करने पड़ते हैं। फिल्म के एक दृश्य में मैं तार के जरिए जमीन से 10 फीट ऊपर हवा में लटका था। शुरुआत में थोड़ा डर तो लगा लेकिन हवा में इतने ऊपर लटक कर जमीन की चीजें देखने का अनुभव मजेदार था।"


उन्होंने आगे कहा, "अगले दिन विशाल ने आकर मुझसे कहा कि आपको बिल्कुल ठंडे पानी के अन्दर कुछ दृश्य करने हैं। इन दृश्यों का मैंने भरपूर मजा लिया, ऐसा लगा मेरी उम्र पीछे चली गई है।"


अभिनेता इमरान खान, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और शबाना आजमी फिल्म में पंकज के साथ दिखाई देंगे।


पंकज ने फिल्म में एक्शन के अलावा नृत्य पर भी हाथ आजमाया है। पंकज ने कहा कि इससे पहले किसी फिल्म में उन्होंने ऐसा नहीं किया।

 

More from: samanya
34326

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020