Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तान ने ओसामा के परिवार को सउदी अरब भेजा

pak on osama wives

27 अप्रैल 2012

इस्लामाबाद। आतंकवादी संगठन अलकायदा के प्रमुख ओसामा बिन लादेन की तीन विधवाओं व 11 अन्य पारिवारिक सदस्यों को सउदी अरब भेज दिया गया है। ओसामा अमेरिकी कमांडोज की कार्रवाई में मारा गया था। उन्हें शुक्रवार तड़के पाकिस्तान से रवाना किया गया। अमेरिका की विशेष सेनाओं ने पिछले साल मई में पाकिस्तान के एबटाबाद में अलकायदा के एक ठिकाने पर छापेमारी कर ओसामा को मार गिराया था। तभी से उसका परिवार पुलिस की हिरासत में था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ओसामा के परिवार में उसकी तीन विधवा पत्नियां हैं। जिनमें से दो सउदी अरब की व एक यमन की है। उन्हें सउदी अधिकारियों को सौंप दिया गया है। ओसामा की यमनी पत्नी व उसके पांच बच्चों को बाद में सउदी अरब से यमन भेजा जाएगा।

ये लोग यहां एक घर में ठहरे हुए थे। यहां से उनको बेनजीर भुट्टो हवाईअड्डे के लिए भेजे जाने से पहले भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया गया।

पाकिस्तान की एक अदालत ने दो अप्रैल को ओसामा की तीनों विधवाओं को गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान में प्रवेश करने के आरोप में 45 दिन की कैद की सजा सुनाई थी। वे फैसला आने से पहले ही एक महीना जेल में गुजार चुकी थीं और न्यायाधीश ने सजा पूरी होने के बाद उन्हें देश से बाहर भेजने का आदेश दिया था। यात्रा दस्तावेज पूरे न होने की वजह से सरकार को उन्हें पाकिस्तान से भेजने में थोड़ा वक्त लगा।

More from: samanya
30585

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020