Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तान ने किया परमाणु क्षमता से लैस 'नसर' का सफल परीक्षण

pak-nasar-missile

19 अप्रैल 2011

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार को सतह से सतह पर मार करने वाली परमाणु क्षमता युक्त कम दूरी की मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

'हत्फ' श्रंखला की बैलिस्टिक मिसाइल 'नसर' परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता 60 किलोमीटर है।

समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने सैन्य सूत्रों के हवाले से खबर दी है, "यह त्वरित प्रतिक्रिया यंत्र खतरों को रोकने में सक्षम है।" इससे पहले पाकिस्तान ने फरवरी में परमाणु क्षमता युक्त 'हत्फ-5' क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया था, जिसकी मारक क्षमता 1,300 किलोमीटर थी।

वर्ष 1947 में विभाजन के बाद दोनों देशों के बीच तीन युद्ध हो चुके हैं। इस दौरान दोनों देशों ने कई मिसाइलों का परीक्षण किया। भारत ने जिन मिसाइल का परीक्षण किया, उनमें अग्नि, पृथ्वी, अक्ष, त्रिशूल शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान की प्रमुख मिसाइल में गजनवी, गौरी, शाहीन, बाबर, बक्तर-शिकान आदि शामिल हैं।


 

More from: samanya
20126

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020