Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

पाकिस्तान में 'जब तक है जान' पर पाबंदी ?

pakistan ban jab tak hain jaan

24 अक्टूबर 2012

नई दिल्ली। यश चोपड़ा के निधन के बाद पूरी दुनिया उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'जब तक है जान' देखने को उत्सुक है, लेकिन पाकिस्तान के दर्शक शायद यह फिल्म नहीं देख पाएंगे। पाकिस्तान सरकार ने शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म पर पाबंदी लगाने की योजना बना ली है। वजह इसमें शाहरुख खान को कश्मीर में सेना के एक ऑपरेशन में दिखाया गया है। पाकिस्तान में विभिन्न टीवी चैनल्स पर इसके ट्रेलर दिखाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फिल्म में शाहरुख को कश्मीर में एक गंभीर कार्य पर सेना के बम निरोधक दस्ते के हिस्से के तौर पर दिखाया गया है। इस कारण इस फिल्म पर पाकिस्तान में बैन लग सकता है।

पाकिस्तान के सिनेमाप्रेमी इस बात की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस फिल्म पर पाबंदी न लगाई जाए। इसकी बड़ी वजह शाहरुख खान के मुरीदों की भारी तादाद है। वैसे, फिल्म को अभी पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के समक्ष रखा जाना है।

'जब तक है जान' यश चोपड़ा की अंतिम निर्देशित फिल्म है। यश का रविवार को मुंबई में निधन हो गया था। यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता हैं आदित्य चोपड़ा। इस फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग बाकी रह गई थी, लेकिन अब फिल्म को बिना किसी छेड़छाड़ के रिलीज किया जा रहा है।

यह फिल्म दीपावली पर रिलीज होगी और इसका मुकाबला अजय देवगन की सन ऑफ सरदार से माना जा रहा है।

More from: samanya
33490

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020