Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मार्टिन लूथर पर बन रही फिल्म की सहनिर्माता विनफ्रे

oprah-winfrey-hollywood-21012014
21 जनवरी 2014
लॉस एंजेलिस|
टीवी वार्ता कार्यक्रम की लोकप्रिय और मशहूर प्रस्तोता ओपरा विनफ्रे एक नई फिल्म बनाने वाली हैं। फिल्म का नाम 'सेलमा' होगा और यह मशहूर समाज सुधारक मार्टिन लूथन किंग की जीवनी पर आधारित होगी।

विनफ्रे (59) ने बताया कि वह फिल्म के निर्माण में सहायता करेंगी। अभिनेता डेविड ओएलोवो फिल्म में मार्टिन लूथर का किरदार निभाएंगे। डेविड और विनफ्रे ने फिल्म 'द बटलर' में मां-बेटे का किरदार निभाया था।

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट काम' फिल्म की कहानी एक अश्वेत प्रदर्शकारी समूह के बारे में है, जिन्होंने 1965 के दौर में अपने मताधिकार के लिए सेलमा, अलाबामा और मोंटगोमरी में विरोध जुलूस निकाला था।

ओपरा विनफ्रे और अभिनेता ब्रैड पिट फिल्म के सहनिर्माता होंगे।
More from: samanya
36111

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020