Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओम पुरी 'चक्रव्यूह' में निभाएंगे कोबद जैसी भूमिका

om puri will play the role in chakravyuh


13 अगस्त 2012

मुम्बई। नक्सली गतिविधियों पर आधारित प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' में अभिनेता ओम पुरी नक्सली नेता कोबद गांधी जैसी भूमिका निभाएंगे। बुजुर्ग अभिनेता ने अच्छी तरह भूमिका निभाने के लिए कोबद के जीवन का विस्तृत अध्ययन किया है।


इस फिल्म परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "प्रकाश झा की मूल योजना कोबद गांधी के जीवन से महज कुछ तत्व लेकर उसे ओम पुरी के चरित्र में उतारने की थी। लेकिन ओम ने आगे बढ़कर कोबद के जीवन एवं विचारों का विस्तार से अध्ययन किया और प्रकाश से ऐसा चरित्र तैयार करने को कहा जो यथासंभव कोबद के चरित्र से बिल्कुल करीब हो।"


ओम पुरी इस समय कनाडा में हैं। वह फिल्म के कोबद जैसे चरित्र के बारे में पूछे जाने पर चुप रहे, लेकिन कोबद के समानांतर उनकी भूमिका रहेगी, इससे इंकार नहीं किया।


फिल्म 'चक्रव्यूह' में ओम पुरी के अलावा अर्जुन रामपाल, अभय देओल, मनोज वाजपेयी और कबीर बेदी भी अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।

 

More from: samanya
32256

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020