Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ओबामा ने 1 और भारतवंशी को महत्वपूर्ण पद दिया

obama gives onother opurtunity for an indian

8 दिसम्बर 2011
 
वाशिंगटन।  अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतवंशी प्रीता डी. बंसल को सरकारी कामकाज की दक्षता, निष्पक्षता एवं गुणवत्ता को बढ़ावा देने वाली स्वतंत्र संस्था का सदस्य नियुक्त किया है।

ओबामा ने 'एडवाइजरी काउंसिल ऑफ द एडमिनिस्ट्रेटिव कांफ्रेंस ऑफ द यूएस' के दो सदस्यों के नामों की घोषणा करते हुए कहा, "इन महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए ऐसी प्रभावशाली हस्तियों को नियुक्त करते हुए मुझे खुशी हो रही है।"

इसके साथ बंसल 10 से अधिक भारतवंशियों की सूची में शामिल हो गई हैं जिन्हें ओमाबा प्रशासन में उच्च पदों पर नियुक्त किया गया है। अभी तक ओबामा प्रशासन में यूएसएड के प्रमुख राजीव शाह सबसे उच्च स्थान पर काबिज भारतवंशी हैं।

बंसल इससे पहले भी विभिन्न सरकारी पदों पर काम कर चुकी हैं। बंसल न्यूयार्क की सॉलिसिटर जनरल रहने के अलावा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जॉन पॉल स्टीवंस की सहायक रह चुकी हैं।

More from: samanya
27304

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020