Astrology RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

जानलेवा संक्रमण से बचा सकता है नाइट्रिक ऑक्साइड

nitric-oxide-can-prevent-from-deadly-infection

25 जुलाई 2011

वाशिंगटन। नाइट्रिक ऑक्साइड भोजन को विषाक्त बनाने के लिए जिम्मेदार सलमोनेला बैक्टीरिया के खिलाफ काम करता है। यह इसके 'मेटाबोलिज्म' को समाप्त कर देता है और हमें जानलेवा संक्रमण से दूर रखता है।

यूनीवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन में प्रोफेसर फेरिक फांग के अनुसार, "नाइट्रिक ऑक्साइड नाक, पेट और शरीर के दूसरे ऊतकों में प्राकृतिक रूप से बनता है, जो हमें संक्रमण से दूर रखता है।"

उन्होंने बताया कि इससे बैक्टीरिया की वजह से होने वाले कई रोग दूर रहते हैं। शरीर के लिए आवश्यक बहुत से बैक्टीरिया के अत्यधिक विकास को रोकने में भी इससे मदद मिलती है।

'सेल होस्ट एंड माइक्रोब' पत्रिका में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, नाइट्रिक ऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड से अलग है, जो लोगों को हंसाने वाले गैस के रूप में जाना जाता है।

फांग की टीम ने सालमोनेला नामक बैक्टीरिया पर कई प्रयोग के बाद यह निष्कर्ष निकाला। उनके अनुसार, यह बैक्टीरिया के लिए बुरा है, लेकिन इससे शरीर के उस हिस्से को कोई क्षति नहीं होगी, जहां यह बनता है।

More from: Astrology
23066

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020