Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

आलोचना को गंभीरता से नहीं लेते निकोलस

nicolas-cage-hollywood-11122013
11 दिसंबर 2013
लॉस एंजेलिस|
हॉलीवुड अभिनेता निकोलस केज नकारात्मक या सकारात्मक टिप्पणियों को तव्वजो नहीं देते हैं। उनका मानना है कि नकारात्मक आलोचना उनकी प्रगति में रोड़े अटकाएगी और सकारात्मक टिप्पणी उन्हें संतुष्ट बना देगी। 49 वर्षीय निकोलस मानते हैं कि सफलता पाने के लिए उन्हें 'बेचैन' रहने की जरूरत है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक केज ने 'मेट्रो' समाचारपत्र से कहा, "मैं आलोचनाओं को गंभीरता से नहीं लेता और न ही तारीफ को ही। दोनों को गंभीरता से लेना भूल होगी।"

केज का कहना है कि उन्होंने यह सीख संगीत दिग्गज डेविड बोवी से ली। बोवी ने ही उन्हें छह दशकों तक फैले करियर में शुरू से अंत तक कभी भी आराम से न बैठने के लिए दृढ़ किया।

केज ने कहा, "मैं जानता था कि वह एक महान कलाकार के बुद्धिमत्तापूर्ण शब्द हैं और मैंने उन शब्दों को गंभीरता से लिया।"
More from: samanya
35802

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020