Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अभिनेता हमेशा अभिनेता ही रहेगा : नील

neil-on-his-inner-actor-0301201309876111
28 फरवरी 2013

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि एक अभिनेता भले ही गायन या निर्देशन में हाथ आजमाना चाहे लेकिन वह बुनियादी रुप से अभिनेता ही रहेगा। नील ने अपनी आने वाली फिल्म 'पाएदार' में संगीत दिया है और गाना भी गाया है। नील (31) ने एक साक्षात्कार में कहा, "एक अभिनेता के लिए अभिनय के सिवा कोई और विकल्प नहीं होता। उसका सिर्फ एक पेशा होता है और वो है अभिनय। अगर आप एक बार अभिनेता बन गए तो सारी जिंदगी अभिनेता रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "अभिनय के अलावा बाकी सब चीजें महज शौक होती हैं जिनसे अभिनेता सीखता है। मैं संगीत बनाता हूं क्योंकि इससे मुझे उच्चारण, सुर, लय, आवाज मे उतार-चढ़ाव और कई चीजें समझने में मदद मिलती है।"

नील बहुत जल्द फिल्म '3जी' में नजर आएंगे, फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सोनल चौहान भी हैं। उनका कहना है कि एक अभिनेता के लिए सूरत आखिरी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "यह ऐसा किरदार नहीं है जहां उसे (सोनल) या मुझे सिर्फ अच्छा ही दिखना है। एक कलाकार को सूरत पर ध्यान नहीं देना चाहिए। सिनेमा एक ऐसा जादू है जहां बड़े पर्दे पर आते ही कोई भी अच्छा लगने लगता है इसलिए सूरत को लेकर कलाकार को परेशान नहीं होना चाहिए।"

'3जी' के अलावा नील 'इश्केरिया' 'रम पम पोश' और 'दशहरा' में भी काम कर रहे हैं।
More from: samanya
34637

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020